जालंधर ब्रीज: रक्षालेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान) चंडीगढ़ के तत्वाधान में “आजादी के अमृत महोत्सव” को मनाने के लिए “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया । यह यात्रा भारत सरकार के हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत निकाली गई । यात्रा का शुभारम्भ रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक दिनेश सिंह, भा.र.ले.से, द्वारा तिरंगा लहराकर किया गया । तिरंगा यात्रा रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (प.क) परिसर में स्थित टैंक स्मार्क से रॉक गार्डन तक देशभक्ति नारों के उदघोष के साथ निकाली गई।तिरंगा यात्रा में र.ले.प्र.नि(प.क), र.ले.सन्यु.नियं (सी.स) व र.ले.संवि.का. के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सन्युक्त रुप से भाग लिया । तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पनवीर सैंनी, सन्युक्त नियंत्रक ने किया तथा इसमे , निधि शर्मा , नागेश सूदन, राजीव सूद, राम सिंह, रेनू गुप्ता , जितेंद्र जोशी, अमेंदर ठाकुर, नीलम एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बढ चढकर भाग लिया ।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान