सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने और लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एन.सी.सी. कैडेटों की सेवाओं के लिए आज यहाँ पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नेशनल कैडेट कॉप्र्स (एन.सी.सी.) के दरमियान एक समझौता (एम.ओ.यू.) हुआ।
आज यहाँ सैक्टर 31 स्थित एन.सी.सी. मुख्यालय में पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की हाजिऱी में एन.सी.सी. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरैक्टोरेट के अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल मेजर जनरल राजीव छिब्बर और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मैंबर सचिव करूनेश गर्ग द्वारा इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इस नवीन पहल में लगभग एक लाख एन.सी.सी. कैडेट शामिल होंगे और यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 5 अगस्त को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी स्तर पर शुरू की गई मुहिम का हिस्सा है। विभाग द्वारा जिलों, सब-डिवीजनों, शहरों और गाँवों में सिंगल यूज प्लास्टिक/प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग पर रोक लगाने सम्बन्धी अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा और लोगों को इसके विकल्प अपनाने की अपील की जाएगी।
राज्य को प्लास्टिक अवशेष/प्लास्टिक के थैलों से मुक्त करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और नेशनल कैडेट कॉप्र्स (एन.सी.सी.) की विभिन्न इकाईयों के अधिकारियों/कैडेटों की सहायता भी ली जाएगी। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण वाला सबसे सेहतमंद राज्य बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
इस मौके पर मेजर जनरल राजीव छिब्बर ने पुरज़ोर उम्मीद ज़ाहिर की कि यह समझौता पंजाब को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए सहायक सिद्ध होगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत 1 जुलाई, 2022 से चुनिन्दा सिंगल यूज प्लास्टिक (एस.यू.पी.) वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पाबंदी लगाई गई है।

More Stories
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-7 सी, चंडीगढ़ में छठा पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न
डर और भ्रम छोड़ो, रक्तदान करो-समाज में जागरूकता लाने के लिए सबकी साझा जिम्मेदारी” – एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया
श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया