जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त को राखी के त्यौहार वाले दिन भी सेवा केंद्र खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सेवा केंद्र सुबह 11 बजे से सांय 6 बजे तक खुले रहेंगे और जिला वासी इस दिन उपरोक्त समय पर सेवा केंद्र की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेवा केंद्रों के स्टाफ को इस संबंधी हिदायत की जा चुकी है कि वे इस दिन बिना किसी ड्यूटी रोस्टरर के सेवा केंद्रों की सेवाएं आम नागरिकों को मुहैया करवाएंगे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित