जालंधर ब्रीज: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान आज ए.एस.आई (एल.आर.) चरनजीत सिंह (नंबर 1144/फरीदकोट) और हरनीत सिंह सरपंच गाँव घुद्दू वाला, फरीदकोट के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य केस में मोहाली जिले के एक पटवारी और नंबरदार पर रिश्वत लेने का पर्चा दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजि़मों के विरुद्ध यह मामला राजवीर सिंह गाँव सादिक जि़ला फरीदकोट द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि मुलजि़म एएसआई चरनजीत सिंह और गुरजंट सिंह गाँव घुद्दू वाला की सतपाल सिंह निवासी गाँव कुंडू वाला द्वारा अवैध शराब निकालने सम्बन्धी बातचीत हुई थी। उसने यह दोष भी लगाया है कि मुलजि़म एएसआई ने सतपाल सिंह के खि़लाफ़ अवैध शराब निकालने के बदले कोई कार्यवाही न करने के लिए हरनीत सिंह सरपंच के द्वारा 40 हज़ार रुपए लिए हैं।
शिकायत में दर्ज तथ्यों की पड़ताल करने के बाद ब्यूरो ने कानूनी सलाह के आधार पर उक्त दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7, 7ए और 8 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की अगली जाँच जारी है।
एक अन्य मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व पटवारी राहुल और नंबरदार जैक राम गाँव माजरियाँ तहसील माजरी, जि़ला मोहाली के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ममराज निवासी गाँव जयंती माजरी जि़ला मोहाली ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत में दोष लगाया है कि उपरोक्त पटवारी उसके पिता की मौत के बाद पैतृक ज़मीन उसके नाम पर करवाने के लिए नंबरदार के द्वारा रिश्वत की माँग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शिकायत में बताए गए तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत ब्यूरो ने विजीलैंस ब्यूरो के थाना मोहाली में उक्त दोषी पटवारी और नंबरदार दोनों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की अगली जाँच जारी है।
पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी के लिए सरपंच हरजीत कौर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार
राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज पटियाला जिले के गाँव आकड़ी की सरपंच हरजीत कौर को गाँव में विकास कार्यों के नाम पर पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ रुपए का गबन करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पंचायती फंडों में विभिन्न दोषियों द्वारा किए घपलों की जाँच के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में आई.पी.सी. की धारा 406, 420, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) के तहत एफआईआर नंबर 12 तारीख़ 26.05.2022 दर्ज की हुई है, जिसकी गहन पड़ताल जारी है।
इस मामले की और अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की पुड्डा अथॉरिटी ने अमृतसर-कोलकाता एकीकृत कॉरिडोर के निर्माण के लिए 5 अलग-अलग गाँवों की 1104 एकड़ शामलात ज़मीन का अधिग्रहण किया गया था। इस सम्बन्धी पटियाला जिले के शंभू ब्लॉक के 5 गाँवों पब्बरा, तख्तू माजरा, सेहरा, सेहरी और अकड़ी को कुल 285 करोड़ रुपए की राशि दी गई।
उन्होंने बताया कि इस कुल राशि में से ग्राम पंचायत अकड़ी की अधिग्रहण की गई 183 एकड़ 12 मरले ज़मीन के बदले करीब 51 करोड़ रुपए मिले थे।
विजीलैंस द्वारा पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि मुलजि़म सरपंच हरजीत कौर ने उपरोक्त फंडों का प्रयोग करके गाँव में विकास कार्य शुरू करवाए, परन्तु ब्यूरो की तकनीकी टीम द्वारा इन कार्यों की फिजिक़ल चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि हरजीत कौर द्वारा गाँव के छप्पड़, कम्युनिटी सैंटर, श्मशान घाट, पंचायत घर और नाले की पटड़ी के फज़ऱ्ी निर्माण के नाम पर ग्राम पंचायत के जाली प्रस्ताव पास कर फंडों का बड़े स्तर पर दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यों को सही साबित करने के लिए उसने अलग-अलग फर्मों को इन कार्यों के लिए चैकों के द्वारा भुगतान किया।
प्रवक्ता ने खुलासा किया कि विजीलैंस जाँच के अलावा पंचायत फंडों के प्रयोग के साथ इस गाँव के विकास कार्यों सम्बन्धी एक अन्य विभागीय जाँच अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त कमिश्नर ग्रामीण विकास और पंचायतें, एस.ए.एस. नगर द्वारा मुकम्मल की गई है। विभागीय जाँच में पता लगा है कि गाँव आकड़ी में सरपंच हरजीत कौर द्वारा विकास कार्यों में 12.24 करोड़ रुपए का घपला किया गया। विजीलैंस द्वारा इस मामले की अगली जाँच जारी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित