जालंधर ब्रीज: मूल चन्द पंवार, महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, चण्डीगढ के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 08/08/2022 को ग्रुप केन्द्र सोनीपत, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सोनीपत (हरियाणा) मैन्स क्लब में मनिन्दर सिंह ‘सनी’ के सौजन्य से “ रक्षाबंधन” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस उपलक्ष्य में गन्नौर, सोनीपत स्थित डी.ए.वी स्कूल, में पढ रहे बच्चों को आमंत्रित किया गया ।
रंक्षा बंधन त्योहार के अंतर्गत ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सोनीपत में महेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र सोनीपत तथा प्रमाल सिंह, कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र सोनीपत की देख-रेख में इस ग्रुप केन्द्र में तैनात अधिकारियों/जवानों/कैंप परिसर में रह रहे परिवारों व डी.ए.वी. स्कूल के स्टॉफ व बच्चो ने बढ-चढकर हिस्सा लिया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
यह कार्यक्रम मनिन्दर सिंह सनी, शंकर लाल सहगल प्राचार्य, डी.ए.वी स्कूल व ग्रुप केन्द्र के.रि.पु.बल सोनीपत के सभी अधिकारीगणों की उपस्थिति में आयोजित किया गया । भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा सभी अधिकारियों, जवानों की कलाई पर प्यार व सुरक्षा का प्रतीक पवित्र धागा बांधा गया ।
इस अवसर पर महेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, सोनीपत ने सभी अधिकारियों/जवानों/परिवार व स्कूल के बच्चों को रक्षाबंधन के त्योहार का महत्व समझाया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी बच्चों प्राचार्य व अध्यापकगणों को धन्यवाद दिया ।









More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित