
जालंधर ब्रीज:
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर श्रीकांत किदांबी को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकांत किदांबी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने श्रीकांत किदांबी के राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे पदक पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“भारतीय बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक श्रीकांत किदांबी ने अपने सीडब्ल्यूजी व्यक्तिगत मैच में कांस्य पदक जीता। ये उनका चौथा सीडब्ल्यूजी पदक है जो उनके कौशल और निरंतरता को दर्शाता है। उन्हें बधाई। वे नवोदित एथलीटों को यूं ही प्रेरित करते रहें और भारत को और भी गौरवान्वित करते रहें। #चीयर4इंडिया”
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों को रजक पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों को रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,
“क्रिकेट और भारत का साथ अभिन्न हैं। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सीडब्ल्यूजी में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित रजत पदक की विजेता बनी। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट में पहली बार पदक मिलने के कारण, यह हमेशा विशेष रहेगा। टीम के सभी सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने कहा बैडमिंटन युगल में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद के कांस्य पदक जीतने पर गर्व की अनुभूति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने पर तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बधाई दी है।
अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने के लिए तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पर हमें गर्व है। राष्ट्रमंडल के लिए जाने से पहले, तृषा ने मुझे गायत्री के साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने यह तय नहीं किया था कि अगर वह पदक जीतती हैं तो वह इसका उत्सव कैसे मनाएगीं। मुझे आशा है कि अब उन्होंने इसकी योजना बना ली होगी।:)”
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सागर अहलावत को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सागर अहलावत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 92+ किलोग्राम मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,
“सागर अहलावत ने शानदार तरीके से मुकाबला किया! राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह खेलों में भारत के ‘पावरहाउस’ में से एक हैं और उनकी सफलता मुक्केबाजों की युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। आशा है कि वह भविष्य में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।”
More Stories
सी. के. खन्ना ने किया युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, टूर्नामेंट फाइनल बना यादगार
सीईसी ने दुनिया के सामने भारत की चुनाव प्रक्रिया को प्रस्तुत किया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में अंतरराष्ट्रीय आइडिया स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन संस्थानों के प्रमुखों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें