June 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार बी.एल.ओज व सुपरवाइजरों की करवाई गई एक दिवसीय ट्रेनिंग

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत चुनाव आयोग व डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी की हिदायत अनुसार विधान सभा क्षेत्र  41- उड़मुड़ के अंतर्गत समूह बी.एल.ओज व सुपरवाइजरों की एक दिवसीय ट्रेनिंग अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास)-कम-चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी उड़मुड़ श्री दरबारा सिंह की अध्यक्षता में करवाई गई।

बी.आर.जी.एफ हाल में करवाई गई इस ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने 1 अगस्त 2022 से शुरु हो रहे प्रोग्राम के अनुसार वोटर कार्डों को आधार कार्ड के साथ लिंक करने व नए आए हुए फार्म नंबर 6,7 व 8 के बारे में समूह सुपरवाइजरों व बी.एल.ओज को बताया। इसके अलावा जिला चुनाव कार्यालय के प्रोग्रामर प्रदीप कुमार की ओर से नए आए गरुड़ा एप की ट्रेनिंग भी दी गई व बी.एल.ओज को आ रही समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। इस मौके पर मेघा मेहता, भूषण कुमार, हरप्रीत सिंह, रमनदीप, दक्ष सोहल, कुलदीप सिंह, फिरोजी आदि भी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed