जालंधर ब्रीज: राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एन.एस.ओ.), क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय चण्डीगढ़ ने अपने अधिकारियों को सामाजिक आर्थिक के विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए केन्द्रीय सदन, चण्डीगढ़ यूटी में तीन दिवसीय (21 जुलाई से 23 जुलाई 2022 तक) क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन (आर.टी.सी.) आयोजित किया है। घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण जुलाई 2022 से जून 2023 की अवधि के दौरान हरियाणा राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ को कवर करते हुए किया जाएगा। इस सर्वेक्षण में एन.एस.ओ. चयनित परिवारों से ‘घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण’ पर आंकडा एकत्र करेगा।
सम्मेलन क्षेत्रीय प्रमुख आर.ओ.चण्डीगढ़, कैलाश शर्मा, उप महानिदेशक, की सक्रिय सलाह और सर्वेक्षण डिजाइन और अनुसंधान प्रभाग (एस.डी.आर.डी.) सिद्धार्थ कुंडू के पर्यवेक्षण के साथ आयोजित किया गया था।
एच.सी.ई.एस. (जुलाई 2022 से जून 2023) के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के दौरान, एन.एस.ओ. ‘घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण’ चयनित परिवारों से आंकडा एकत्र करेगा। एच.सी.ई.एस. का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी भारत के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों के संकलन के लिए कुल खपत में विभिन्न कमोडिटी समूहों के बजट शेयरों के निर्धारण के माध्यम से वजन आरेख तैयार करने के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र करना है। इसके अलावा, सर्वेक्षण में एकत्र किए गए आंकडों से जीवनयापन, सामाजिक उपभोग एवं कल्याण और उसमें असमानताओं के सांख्यिकीय संकेतक भी संकलित किए जाएंगें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित