जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने आवास पर बीते दिनों अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले पंजाब के उभरते खिलाडिय़ों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफज़ाई की।
दक्षिण कोरिया में हुए निशानेबाजी के विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले अर्जुन बबूटा, दो काँस्य पदक जीतने वाली अंजुम मौदगिल, काँस्य पदक जीतने वाली सिफत कौर समरा और विजयवीर सिंह सिद्धू एवं बैडमिंटन में थोमस कप विजेता ध्रुव कपिला को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में खेल का माहौल बनाने के लिए उचित प्रबंध कर रही है।
पंजाब को फिर खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों को आने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाली एशियाई खेल और 2024 में होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएँ और राज्य सरकार उनको हर सुविधा मुहैया करवाएगी। इस मौके पर खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। खेल विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और डायरैक्टर राजेश धीमान भी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित