जालंधर ब्रीज: जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस एन.ई.ई.टी- यू.जी 2022 की परीक्षा के मद्देनजर 17 जुलाई को जिले के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर सी.आर.पी.सी. की धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में उन्होंने बताया कि नेशनल टैस्टिंग एजेंसी की ओर से 17 जुलाई को जिले के दो परीक्षा केंद्रों आर्मी पब्लिक स्कूल उच्ची बसी दसूहा व रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड नैनो टैक्नालाजी एजुकेशन सिटी होशियारपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में उक्त परीक्षा दोपहर 2 बजे से सांय 5:20 मिनट कर करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम देखने में आया है कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द एकत्र हो जाते हैं, जिस कारण अप्रिय घटना हो सकती है व परीक्षा की पवित्रता भंग होती है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस लिए परीक्षा को शांतिमय व सुचारु ढंग से करवाने के लिए 17 जुलाई को फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित