नगर निगम फगवाड़ा डा. नयन जस्सल ने आज निजी तौर पर हरगोबिंद नगर और बंगा रोड इलाके के बाजारों का दौरा करते हुए आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक इकाइयों द्वारा भुगतान किए जा रहे प्रापर्टी टैक्स की पडताल कर स्वै-मूल्यांकन किया और कहा कि निगम सभी संबंधित की तरफ से सही टैक्स की पुष्टि करेगा।
उन्होंने बिल्डिंग ब्रांच को वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स अदा करने वालो के क्षेत्र का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित पक्ष ने 30.09.22 से पहले टैक्स का भुगतान किया है, तो वह या संस्था 10% छूट के हकदार होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर अभी तक पूरे साल कर का भुगतान नहीं किया गया है, तो डिफॉल्टरों पर 20% जुर्माना और 18% वार्षिक ब्याज लगाया जाएगा।
उन्होंने जिले के निवासियों से सभी बकाया का भुगतान समय पर करने की भी अपील की ताकि पैसे का उपयोग शहर के विकास के लिए किया जा सके और किसी भी तरह के जुर्माने से भी बचा जा सके.
उन्होंने यह भी कहा कि लोग mseva.Igpunjab.gov.in पर ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स का भुगतान कर सकते है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया