June 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मनोहर लाल खट्टर, दुष्यंत गौतम, मीनाक्षी लेखी, डॉ. रैना सहित कई दिग्गजों ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अध्यक्षता में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका आज शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दीप-प्रज्वल्लित कर किया गया। उनके साथ इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय नेतृत्व का भाजपा मुख्यालय पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागती भाषण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में दुष्यंत गौतम ने भाजपा की विकास यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में भाजपा का योगदान पर संगठन में नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में भाजपा के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर द्वारा संगठन की कार्यपद्धति के बारे में तथा संगठन के सेवा कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर के तृतीय सत्र में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर के चौथे सत्र में प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा एकात्म मानववाद पर उपस्थित कार्यकर्ताओं विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर के पांचवें सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व् प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को सिख समाज और पंजाब के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ज्ञात रहे कि यह प्रशिक्षण शिविर 27 मई को भी जारी रहेगा तथा प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय इंचार्ज मुरली धरण भी उपस्थित होंगें।


Share news

You may have missed