जालंधर ब्रीज: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ए जी एम में जालंधर के 2 पूर्व क्रिकेटरों अरविंद अबरोल व आकाश राठौर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कौंसिल का सदस्य बनाया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राकेश राठौर ने जालंधर के क्रिकेटरो की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से जालंधर के क्रिकेट खिलाड़ियों का संम्मान बढ़ा है। उन्होंने आशा प्रकट की कि नवनियुक्त दोनों सदस्य क्रिकेट के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए खेल, खेल मैदान व खिलाड़ियों के सर्वपक्षीय विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित