जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कम चेयरमैन ज़िला टास्क फोर्स माइनिंग विशेष सारंगल ने सब डिविज़न स्तर पर उड़न दस्ते बनाने के आदेश दिए है जिससे गैरकानूनी माईनिंग को सख्ती के साथ रोका जा सके। आज यहाँ ज़िला टास्क फोर्स की बैठक दौरान उन्होंने माईनिंग, ड्रेनेज और पुलिस के आधिकारियों को कहा कि वह सबंधित एस.डी.एमज़ के नेतृत्व में सब डिविज़न स्तर पर भी टास्क फोर्स गठित करे, जिसमें सबंधित विभागों के इलावा पंजाब पुलिस की तरफ से विशेष तौर पर माईनिंग सम्बन्धित नामज़द ए.एस.आई. और सब इंस्पेक्टरों को शामिल किया जाए,ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने गैरकानूनी माईनिंग में शामिल लोगों विरुद्ध सख्ती के साथ पेश आने के आदेश देते कहा कि पुलिस की तरफ से महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की जाए, जिससे कुदरती खनिज की गैरकानूनी ढुलाई को रोका जा सके।
जानकारी अनुसार पिछले एक महीने दौरान गैरकानूनी माईनिंग सम्बन्धित 5 केस दर्ज किये गए हैं। ज़िला स्तरीय टास्क फोर्स जो कि डिप्टी कमिशनर की चेयरमैन के अधीन गठित है, में बतौर सदस्य एस.एस.पी. कपूरथला, वन विभाग के डिविज़नल अधिकारी, वातावरण इंजी पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, ऐक्सियन ड्रेनज़, ज़िला माईनिंग अधिकारी शामिल है।
डिप्टी कमिशनर ने सदस्यों को कहा कि वह लगातार क्षेत्र का दौरा करे और विशेष कर भुलत्थ और सुल्तानपुर जिनके अधीन दरिया ब्यास का क्षेत्र ज़्यादा है, पर ज्यादा निगरानी रखी जाए।
बैठक दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास अनुपम कलेर, एस.डी.एम. सुल्तानपुर लोधी रणदीप सिंह, सहायक कमिशनर रणजीत सिंह, डी.एस.पी. कमलजीत सिंह औलख और एस.डी.ओ. गुरचरन सिंह पन्नू उपस्थित थे।

More Stories
जालंधर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,201 मामले दर्ज किए, सात महीनों में 1,440 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई