February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब ने रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी से एक महीने में 352.62 करोड़ रुपए जुटाए

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी से पिछले साल के मुकाबले अप्रैल 2022 में राजस्व में 30.45 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।
इस सम्बन्धी विवरणों सहित जानकारी देते हुए पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि विभाग ने 1 से 30 अप्रैल, 2022 तक रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी से 352.62 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है, जबकि पिछले साल इस महीने के दौरान 270.31 करोड़ रुपए एकत्रित हुए थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई लोक-हितैषी नीतियों के स्वरूप यह वृद्धि दर्ज की गई है।

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सरकार की बागडोर संभालने के उपरांत मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह स्पष्ट संदेश इस सरकार के राजस्व में वृद्धि का आधार बना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान राजस्व में हुई वृद्धि का प्रयोग राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई समाज कल्याण योजनाएं लाई जा रही हैं, जो आम लोगों के सपनों को साकार करेंगी। उन्होंने फिर आश्वासन दिया कि सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार या अन्य किसी किस्म की कोताही के लिए कोई जगह नहीं है और पंजाब के लोगों को निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।


Share news