जालंधर ब्रीज: जिलाधीश-कम-कमिशनर नगर निगम होशियारपुर संदीप हंस ने कहा कि नगर निगम के ध्यान में आया है कि शहर में अनाधिकृत निर्माण हो रहे हैं तथा इन निर्माणों को विशेष करके शनिवार एवं रविवार ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अनाधिकृत निर्माण नगर निगम द्वारा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसलिए अपील की जाती है कि कोई भी व्यक्ति शहर में ऐसा अनाधिकृत निर्माण न करे। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण का मामला ध्यान में आने पर नगर निगम एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक्ट अनुसार जहां भी अनाधिकृत निर्माण होगा उसे नगर निगम द्वारा तुरंत गिराया जाएगा, वहीं भारी जुर्माना भी किया जाएगा।
जिलाधीश-कम-कमिशनर नगर निगम ने कहा कि शहर में अनाधिकृत निर्माण गिराने दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए अपील की जाती है कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत निर्माण न करे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस संबंधी उलंघना सामने आने पर नगर निगम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि बाजारों तथा गलियों में नाजायज कबजे भी तुरंत हटा लिए जाएं। क्योंकि, इन कबजों के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह नाजायज कबजे न हटाने पर भी जिला प्रशासन द्वारा बनती कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
संदीप हंस ने कहा कि जिला निवासियों को पारदर्शी तथा साफ-सुथरा प्रशासन देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इसलिए आप सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि शहर में अनाधिकृत निर्माण तथा बाजारों एवं गलियों में नाजायज कबजे न किए जाएं।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह