जालंधर ब्रीज: पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सन्नी शर्मा ने पूरे प्रदेश में आए दिन हो रही लूटपाट छीना झपटी एवं गोलीबारी की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
सन्नी शर्मा ने कहा कि संयोग मात्र है कि आम आदमी पार्टी जहां पर भी पैर रखती है वहीं पर लूटपाट छीना झपटी और अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कहीं पर भी आम आदमी सुरक्षित नहीं रहा आज मेहनतकश इंसान की गाढ़ी कमाई को चोर लुटेरे लूट कर अय्याशी और नशा कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना देख रहा है आज जहां दिनदहाड़े दिन प्रतिदिन लूटपाट और छीना झपटी की वारदात आएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं चोर लुटेरे बेखौफ होकर लोगों के घरों में घुसकर लूटपाट कर रहे हैं।
सन्नी शर्मा ने कहा कि पहले दिल्ली और फिर पंजाब प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार के पैर पड़ते ही प्रदेश की शांति भंग करने की साजिशों का भंडाफोड़ होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देश के सबसे शांत राज्य हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर खालिस्तानी पोस्टर लगे होना इस बात का सूचक है कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ-साथ के साथ- साथ अराजक तत्वों की भी एंट्री हो चुकी है भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि कुमार विश्वास जैसे नेता आम आदमी पार्टी और खालिस्तानी कनैक्शन को लेकर कई बार सवाल उठा चुके हैं और अब यह मामला अति गंभीर होता जा रहा है। इसलिए इस मामले की गहनता से जांच की आवश्यकता है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित