जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा दसवीं कक्षा के सिलेबस से भगत सिंह को हटाकर आरएसएस संस्थापक के.इस. हेडगेवार को शामिल करने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा की कर्नाटक सरकार ने जानबूझकर शहीद भगत सिंह की जगह हेडगेवार को दसवीं कक्षा के सिलेबस में शामिल किया है।
मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि देशभक्ति का ड्रामा करने वाली भाजपा की दोहरी राजनीति का सच जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले भी उनके पूर्वजों ने सीधा अंग्रेजों का साथ दिया था। भले ही आज भाजपा में चेहरे और उसका स्वरूप बदल गया है,लेकिन अपने पूर्वजों की परंपरा को भाजपा नेताओं ने आज भी जारी रखा हुआ है।
कंग ने कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के एजेंडे को जानबूझकर जनता पर थोपने की कोशिश कर रही है। आरएसएस के एजेंडे को जनता पर थोपने के लिए भाजपा शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की छवि के साथ खिलवाड़ कर रही है। कभी किताबों के माध्यम से तो कभी अपने नेताओं के भड़काऊ बयानों के माध्यम से भाजपा हमेशा देश की आजादी की लड़ाई में शामिल वीरों और शहीदों के योगदान को कम करने की कोशिश करती रहती है। कर्नाटक का ताजा मामला भाजपा सरकार द्वारा आरएसएस के एजेंडे को देशभर में लागू करने की रणनीतियों का ही एक हिस्सा है। लेकिन देश के लोग भाजपा और आरएसएस की सच्चाई को समझते हैं। यह लाख कोशिशें करने के बाद भी अपने काले अतीत से बच नहीं सकती।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह