जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्थानीय निकाय और पुलिस विभागों में तरस के आधार पर नियुक्त हुए 57 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यहाँ पंजाब भवन में तरस के आधार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने उनके कॅरियर की सफलता और बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इन 57 नियुक्तियों में से 50 स्थानीय निकाय विभाग से जबकि 7 पुलिस विभाग से सम्बन्धित हैं। भगवंत मान ने कहा कि आज नियुक्त हुए नौजवानों को रोटी-रोज़ी कमाने वाले पारिवारिक सदस्य के गुज़रने के बाद कई कठिनाईयों में से गुज़रना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नज़दीकियों का चल जाना अपूर्णीय कमी है और इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। हालाँकि, भगवंत मान ने कहा कि यह नियुक्तियाँ इन परिवारों के दुख घटाने में सहायक होने के साथ-साथ उनको मान-इज्जत और सम्मानजनक ढंग से जीवन गुजारने में मददगार साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही सभी विभागों को तरस के आधार पर नियुक्तियों के लिए पद भरने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 26,754 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू की है। भगवंत मान ने कहा कि वह पहले ही विभिन्न विभागों को इन पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने के लिए कह चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इन पदों को भरने की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है।
इस मौके पर अन्यों के इलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध् तिवारी, डी.जी.पी. वी.के. भावरा, प्रमुख स्थानीय निकाय विवेक प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित