जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत कम समय में प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा हुआ है। वे 38 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल से आदमवाल जाने वाली 1.54 किलोमीटर लंबी लिंक रोड को चौड़ा करने के कार्य का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सडक़ के निर्माण को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग थी, जिसे प्रमुखता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सडक़ की चौड़ाई को 10 फुट से बढ़ा कर 14 फुट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, इसके बाद गांवों के युवाओं व महिलाओं को सशक्त करने वाले प्रोजैक्टों पर कार्य किया जाएगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्य करवा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा कर रही है। इस मौके पर एक्सियन रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. गुरमीत सिंह के अल ावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह