February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पुलिस कमिशनर ने नकोदर चौक में कार छीनने की घटना को नाकाम करने वाले शहर निवासी को दिया प्रशंसा पत्र

Share news

जालंधर ब्रीज: पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह तूर की तरफ से कल रात नकोदर चौक में कार छीनने की घटना को नाकाम करने वाले कोट पकशिया निवासी अकिंत चोपड़ा को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। यह घटना उस समय घटी जब अंकित चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ एक रैस्टोरैंट में से बाहर आ रहे थे। इस मौके पुलिस कमिशनर की तरफ से कांस्टेबल बरिन्दरजीत सिंह, जिसने पीछा करके थोड़े समय में दोषी को पकड़ कर तुरंत कार्यवाही की, को भी प्रशंसा पत्र सौंपा गया।

पुलिस कमिशनर ने और ज्यादा जानकारी देते बताया कि यह घटना तब घटी जब अकिंत अपनी पत्नी नविता चोपड़ा के साथ नकोदर चौक में एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे थे और एक हथियारबंद लुटेरे ने उनकी कार लूटने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि अकिंत ने बहादुरी के साथ अपराधी का मुकाबला किया और उसकी बंदूक छीन ली,जो बाद में एक खिलौना बंदूक निकली। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कांस्टेबल बरिन्दरजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुँचे और दोषी लवदीप सिंह निवासी न्यू माडल हाऊस का पीछा कर उसे काबू कर लिया।

पुलिस कमिशनर ने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान सामने आया है कि दोषी नशे करने का आदी है और उसके ख़िलाफ़ पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट और आई.पी.सी. की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत चार अपराधिक केस दर्ज है। उन्होंने अकिंत चोपड़ा,उनकी पत्नी नविता चोपड़ा और कांस्टेबल बरिन्दरजीत सिंह की तरफ से बेमिसाल बहादुरी दिखाते इस घटना को नाकाम करने के यतनों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कमिशनरेट पुलिस की तरफ से पहले ही शहर में मोबाइल पैट्रोलिंग गशत बढा दिए गए है। उन्होंने जालंधर को नशा और अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए लोगों से सहयोग की माँग भी की।

इस दौरान शिकायतकर्ता अकिंत चोपड़ा की तरफ से भी कमिशनरेट पुलिस के यतनों की प्रशंसा की,जिन्होंने सूचना पर तुरंत कार्यवाही की और पुलिस टीम ने दो मिनटों में मौके पर पहुँच कर दोषी को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने इस तुरंत सहायता के लिए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह तूर का धन्यवाद भी किया।


Share news