जालंधर ब्रीज: पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के मोहाली स्थित हैडक्वार्टर में बीती रात हुए धमाके का तुरंत नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी को पूरी घटना की गहराई के साथ जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस घटना की तह तक पहुँचा जा सके।
आज सुबह अपने सरकारी आवास पर पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य के शांतमयी माहौल को बिगाड़ने की इजाज़त नहीं दी जायेगी और साथ ही कहा कि कुछ विरोधी ताकतें राज्यभर में गड़बड़ी पैदा करने के लिए लगातार यत्नशील हैं, जो अपने घिनौने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं हो सकेंगी।
इस दौरान डीजीपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि पुलिस इस अप्रिय घटना की जड़ तक पहुँच सके।
इस पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अनुकरणीय दण्ड दिया जाएगा ताकि ऐसे अन्य असामाजिक तत्व भविष्य में ऐसी घिनौनी घटनाओं को अंजाम न दे सकें।
मीटिंग में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनू प्रसाद, डीजीपी वी.के. भावरा, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी इंटेलिजेंस एस.एस. श्रीवास्तव शामिल थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया