जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने बताया कि गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला में 11 और 12 मई को जालंधर और कपूरथला ज़िले के सरकारी और प्राईवेट आई.टी.आई के अलग -अलग खेल मुकाबले करवाए जा रहे है।
उन्होंने खेल विभाग,शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह इस तरह के खेल मुकाबले आने वाले दिनों में भी करवाना यकीनी बनाए, जिससे विद्यार्थियों की ऊर्जा को सही दिशा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ते विद्यार्थियों को खेल के साथ जोड़ने के लिए पंजाब सरकार शैक्षिक संस्थानों को ज़रुरी फंड उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा और खेल के साथ जोड़ कर ही नशे जैसी बुराईयों के साथ लड़ा जा सकता है।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया