जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिला वासियों को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी। आज श्री ब्राह्मण सभा में आयोजित हवन यज्ञ में शामिल होते हुए उन्होंने विश्व कल्याण की प्रार्थना की व लोगों को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम न्याय पसंद व इंसाफ दिलाने वाले थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन युग-युगों तक लोगों के लिए आदर्श बना रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ने भगवान कहा कि भगवान श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी ने अहंकार और घमंड में चूर दुष्ट राजाओं को दंडित किया था। उन्होंने कहा कि सनातन मर्यादा, मातृ पितृ भक्ति तथा समस्त समाज के लिए अनुकरणीय भगवान परशुराम सनातन समाज के अराध्य है। इस दौरान उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लिया।
इस मौके पर डा. वी. के. कपिला, मधुसूदन कालिया, मनोज दता, कृष्ण गोपाल, राजेश शर्मा, ए.आई.जी. नरेश डोगरा, सुरेश कपाटिया, कमलेश शर्मा, अनुराग कालिया, मनीष शर्मा, बिंदुसार शुक्ला के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।


More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार