जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सिविल अस्पताल फाजिल्का में तैनात अकाऊन्टेंट-कम-कैशियर, धर्मवीर को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
आज यहाँ यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म धर्मवीर को शिकायतकर्ता रविन्दर कुमार निवासी मुरादवाला भोमगढ़, जि़ला फाजिल्का की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुद्दई रविन्दर कुमार के पास सिविल अस्पताल फाजिल्का में कैंटीन का ठेका है और उसकी ओर से मुहैया करवाए जाने वाले खाने आदि के बिल धर्मवीर अकाऊन्टेंट द्वारा पास करवाए जाते हैं। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उक्त अकाऊन्टेंट ने उससे बिलों को पास करने के बदले 30,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच करने के उपरांत उक्त मुलजि़म को शिकायतकर्ता से दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ मुकदमा नंबर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की अगली जाँच-पड़ताल जारी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित