जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन स्थानीय सर्किट हाउस में किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री, सुभाष शर्मा जालंधर नगर निगम चुनावों के प्रभारी होशियारपुर से पूर्व विधायक एवं मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री एवं विधायक, मनोरंजन कालिया, जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक, कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता, महेंद्र भगत ,सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश सचिव, अनिल सच्चर, प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन, विनोद शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे आज की इस बैठक को संबोधित करते हुए जालंधर नगर निगम चुनावों के प्रभारी पूर्व निकाय मंत्री तीक्ष्ण सूद ने बताया कि आने वाले नगर निगम के चुनावों में भाजपा जालंधर शहरी के सभी वार्डों में अकेले चुनाव लड़ेगी और भाजपा जालंधर शहरी के सभी मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के चुनावों को लेकर अलग-अलग समय और स्थान पर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा तीक्ष्ण सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के समूह कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी जालंधर शहर में करवाया जाएगा प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा ने बताया कि आने वाली 5 मई को प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध प्रदेश की चरमराई हुई बिजली व्यवस्था और जो मुफ्त बिजली वितरण में प्रदेश वासियों के साथ पक्षपात रवैया अपनाया जा रहा है उसके विरुद्ध एक विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार