February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 188.65 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 188.65 करोड़ (1,88,65,46,894) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,32,59,791 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.82 करोड़ (2,82,92,856) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

    स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10405037
दूसरी खुराक 10015488
प्रीकॉशन खुराक 4776656
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 18415554
दूसरी खुराक 17537837
  प्रीकॉशन खुराक 7543790
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 28292856
दूसरी खुराक     5762258
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 58369646
दूसरी खुराक 42075577
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 555673416
दूसरी खुराक 477624547
प्रीकॉशन खुराक    135295
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 202912093
दूसरी खुराक 187837144
प्रीकॉशन खुराक   482399
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 126859484
दूसरी खुराक 117023262
प्रीकॉशन खुराक 14804555
  प्रीकॉशन खुराक   2,77,42,695
कुल   1,88,65,46,894

भारत में सक्रिय मामले आज 17,801 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।


Share news