जालंधर ब्रीज: शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने आज सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़शंकर का दौरा करके विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ बातचीत की। मीत हेअर ने कहा कि शिक्षा विभाग हमारी सरकार का प्राथमिक क्षेत्र है और इसमें सुधार के लिए ज़मीनी स्तर पर फीडबैक ली जा रही है। ज़मीनी हकीकतें जान कर ही बेहतर नीति तैयार की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करके सुझाव भी माँगे। इसी तरह अध्यापकों की समस्याएँ भी सुनी। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र देश के भविष्य से जुड़ा विभाग है और इसमें बड़े सुधार किये जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री की तरफ से पूरे स्कूल कंपलैक्स का दौरा करते हुये क्लास रूम, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान देखे गए। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ क्लास रूम में जाकर बातचीत कर उनकी पढ़ाई संबंधी जानकारी भी ली।

इस मौके पर मीत हेअर ने स्कूली विद्यार्थियों संग अपना जन्म दिन भी मनाया। शिक्षा मंत्री ने बच्चों की हाजिऱी में केक काट कर बच्चों का मुँह मीठा करवाया।
इस मौके पर हलका विधायक जय कृष्ण रोड़ी भी उपस्थित थे।


More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार