जालंधर ब्रीज: पंजाब में आगामी कुछ महीनों में होने वाले नगर निगम चुनावों तथा संगरूर लोकसभा सीट के लिए उप-चुनाव होने जा रहे हैं। इन दोनों चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा चुनावी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं।
प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों तथा संगरूर लोकसभा सीट के उप-चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याक्षी उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा नगर निगम चुनाव एवं लोकसभा उप-चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो इस चुनाव की देखरेख करेंगें और उसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगें।
जीवन गुप्ता ने कहा कि संगरूर लोकसभा सीट उप-चुनाव की तैयारियों व देखरेख के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है और उनके साथ सह-इंचार्ज के पद पर अनिल सरीन (मुख्य प्रवक्ता भाजपा पंजाब) तथा एस.आर. लद्दड़ (रिटायर्ड आई.ऐ.एस.) को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके अतरिक्त नगर निगम चुनाव की तैयारियों व देखरेख के लिए पंजाब की विभिन्न निगमों में अलग-अलग इन्चार्ज व सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। गुप्ता ने कहा कि अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व विधायक दिनेश बब्बू को इंचार्ज तथा मंजीत सिंह मन्ना को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को इंचार्ज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री फ़तेहजंग सिंह बाजवा को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। फगवाड़ा नगर निगम चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नरिंदर परमार को इंचार्ज तथा पूर्व विधायक अविनाश चंद्रा को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए जंगी लाल महाजन को इंचार्ज तथा पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह गरेवाल को इंचार्ज तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमिंदर बराड़ को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। संगरूर नगर निगम चुनाव के लिए प्रदेश प्रवक्ता अशोक भारती को इंचार्ज तथा जगदीश कुमार जग्गा को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि यह सभी लोग पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता हैं और चुनाव प्रक्रिया से बखूबी वाकिफ हैं। यह सभी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित