जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल ने खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को कहा है कि वे मंडियों में गेहूं की आमद में तेज़ी के चलते गेहूं की लिफ्टिंग साथ-साथ यकीनी बनाए। गेहूं की खरीद का जायज़ा लेते हुए सारंगल ने बताया कि अब तक ज़िले में 15 अप्रैल तक 77243.9 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है जबकि रोज़ाना की गेहूं की आमद 25 हज़ार मीट्रिक टन से पार हो गई है।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को 25082 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी तौर पर खरीद की गई। ख़रीदी गई गेहूं में से पनग्रेन ने 14086, मार्कफैड ने 21328, पनसप ने 14445, पंजाब स्टेट वेयर हाऊस निगम ने 12247, एफ.सी.आई. ने 8464 और प्राईवेट खरीददारों ने 6673 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
डिप्टी कमिश्नर ने आधिकारियों को कहा कि वह गेहूं की लिफ्टिंग की तरफ विशेष ध्यान दे क्योंकि ख़रीदी गेहूं में से निर्धारित 48 घंटो के समय अंदर लिफ्टिंग की जाने वाली गेहूं का 85 प्रतिशत उठाया गया है।
किसानों को साथ-साथ अदायगी करनी हर हालत में यकीनी बनाने के लिए उन्होंने खरीद एजेंसियों को बिलिंग के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रयोग करने के लिए कहा। ज़िले में ख़रीदी गई गेहूं बदले किसानों को 67.95 करोड़ रुपए की अदायगी की गई है। उन्होंने मारकफैड, पनसप, एफ.सी.आई और पंजाब स्टेट वेयर हाऊस निगम को कहा कि वह किसानों को अदायगी के काम की निजी तौर पर निगरानी करें, जिससे किसी किसानो को कोई मुश्किल न आए।
डिप्टी कमिशनर ने सभी एस.डी.एमज़ को कहा कि वह रोज़ के आधार पर निजी तौर पर अलग-अलग मंडियों का दौरा करके पूरी खरीद प्रक्रिया की निगरानी करें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित