जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने सरकारी दफ्तरों के कामकाज में सुधार के लिए दिशा -निर्देश जारी किये है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्रीय ढाँचे में सरकार का मुख्य काम लोग भलाई के काम करना और आम जनता की मुश्किलों का हल करना होता है जिससे सरकार का अक्स साफ़ रह सके और सरकार के लोक हित की नीतियों का लाभ राज राज्य के हर जरूरतमंद तक पहुँचाया जा सके।
उन्होंने ज़िले के हर अधिकारी /कर्मचारी को आदेश जारी किये हैं कि सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और आधिकारियों की समय की बकायदगी का ख़ास ध्यान रखा जाये ,जिससे दूर से दफ्तरों में आने वाली आम जनता को मुश्किल का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि पब्लिक डिलिंग वाले दफ़्तरों में आम जनता को मिलने के लिए निश्चित समय निर्धारित किया जाये और आने वाले हर व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार और उनका सही ढंग के साथ मार्ग दर्शन किया जाये। उन्होंने बताया कि कई सरकारी दफ्तरों /इमारतों में आम जनता को मोबायल फ़ोन ले कर जाने से पूर्ण मनाही है जिसके साथ दफ़्तर में आने वाली जनता को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस लिए मोबायल फ़ोन सम्बन्धित ऐसी पूर्ण पाबंदी न लगाई जाये, परन्तु जहाँ सुरक्षा कारणों के कारण ऐसा करना आवश्यक है वहाँ ऐसी पाबंदी केवल आंशिक रूप में ही लागू की जाये।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत