जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों व गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है और गांवों में हर संभव बुनियादी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। वे आज 2 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से गांव बसी पुरानी से गांव नारा तक जाने वाली 4 किलोमीटर लंबी बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस सडक़ की चौड़ाई 14 फुट की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की ओर से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सभी सडक़ें भविष्य की जरुरतों के मद्देनजर पूरी गुणवत्ता अनुसार तैयार की जा रही हैं ताकि लोगों को आवागमन के दौरान किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करोड़ों रुपयों की लागत से इन सडक़ों व गलियों के निर्माण का कार्य शुरु किया जा रहा है, इस लिए सडक़ निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की कोताही सामने आई तो सख्त कार्रवाई क ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. गुरमीत सिंह के अलावा गांवों के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार