
जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। वे फगवाड़ा रोड स्थित वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहरों के साथ-साथ गांवों में विशेष प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे।
ब्रम शंकर जिंपा ने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जहां विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम अधिकारियों के अलावा इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
More Stories
जीएसटी प्रवर्तन की मज़बूती के लिए पंजाब विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट स्थापित करेगा: हरपाल सिंह चीमा
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर