जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला दीप्ति उप्पल की तरफ से आज नडाला और भुलत्थ की दाना मंडियों का दौरा करके गेहूँ की खरीद प्रबंधों का जायज़ा लिया गया। इस मौके उनके साथ ज़िला मंडी अधिकारी अरविन्दर सिंह भी उपस्थित थे। इसके इलावा चार विधान सभा हलकों में ऐस.डी.ऐमज़ की तरफ से अपने स्तर पर दाना मंडियों में खरीद प्रबंधों का जायज़ा लिया गया।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि ज़िलें में गेहूँ की सरकारी खरीद प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है ,परन्तु अभी तक मंडियों में गेहूँ की आमद कम है,परन्तु आने वाले कुछ दिनों में भारी मात्रा में किसानों की तरफ से अपनी जिंस ले कर आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ज़िलें में 42 स्थायी और 20 अस्थाई मंडिया स्थापित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि ज़िले की मंडियों में सरकारी खरीद के लिए लगभग 4लाख मीटरिक टन के करीब गेहूँ आने की संभावाना है। उन्होंने बताया कि मारकफैड, पनसप, वेयर हाऊस, ऐफ़. सी.आई और पनगरेन सरकारी एजेंसियो की तरफ से किसानों की फ़सल एक -एक दाना उठाया जाएगा और साथ की के साथ अदायगी यकीनी बनाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि बाहर के राज्य से गेहूँ ला कर ज़िले में बेचने और निगरानी रखने के लिए विशेष नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ फूड स्पलाई और मंडी बोर्ड के अधिकारी भी इन विशेष नाकों में मुख्य तौर पर शामिल रहेंगे।
ज़िला मंडी अधिकारी अरविन्दर सिंह ने बताया कि मंडियों में किसानों की आमद को ध्यान में रखते मंडियों की साफ़ -सफ़ाई, पीने वाले पानी,किसानों के बैठने के लिए जगह और ढुलाई के पुख़्ता प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार