जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने आज सुबह 9:10 पर ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग -अलग सरकारी दफ्तरों की अचानक जांच की, जिस दौरान निर्धारित समय पर दफ़्तर न पहुँचने वाले 26 आधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार लोगों को काम को पहल के आधार पर करवाने के लिए आधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर दफ़्तर में उपस्थित होने के आदेशों की इन्न -बिन्न पालना करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि ज़िला ख़ुराक और स्पलाई कंट्रोलर, ज़िला विकास और पंचायत विभाग और सेवा केंद्र की अचानक चैकिंग की गई। उन्होंने कहा कि ज़िला ख़ुराक और स्पलाई कंट्रोलर के दफ़्तर में 21, ज़िला विकास और पंचायत अधिकारी के दफ़्तर में 2 और सेवा केंद्र में 3 कर्मचारी लेट पाए गए।
डिप्टी कमिशनर की तरफ से इन आधिकारियों और कर्मचारियों के ज़िला प्रमुखों को सबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपनी टिप्पणी सहित 2दिन के अंदर -अंदर जवाब दायर करने के आदेश दिए गए है।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी एस.डी.एमज़ को भी निर्देश जारी किए गए है कि वह अपने -अपने हलके में पड़ते सरकारी दफ्तरों में आधिकारियों /कर्मचारियों की समय पर हाज़री यकीनी बनाए, जिससे लोगों को सेवाएं समयबद्ध ढंग के साथ मुहैया करवाई जा सके।
कैप्शन -डिप्टी कमिशनर श्रीमती दीप्ति उप्पल की तस्वीर।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह