जालंधर ब्रीज: आज पुलिस लाइन में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की तरफ से सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी गई और सभी कर्मचारियों के साथ रंग मिठाई बांटकर होली का त्योहार मनाया गया। वहीँ पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह द्वारा कर्मचारियों की तकलीफों को सुन कर उनका निपटारा किया गया और सभी कर्मचारियों को इमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया ।
इस मौके पर जालंधर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह आईपीएस, जसकिरणजीत सिंह तेजा पीपीएस डिप्टी कमिश्नर इन्वेस्टिगेशन , एडीसीपी वस्तला गुप्ता आईपीएस पुलिस ,एडीसीपी सोहेल मीर आईपीएस डिप्टी कमिश्नर पुलिस-1 जालंधर, एडीसीपी हरपाल सिंह पीपीएस पुलिस-2 जालंधर मौजूद थे ।









More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार