जालंधर ब्रीज: जालंधर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह आईपीएस के दिशा निर्देशों पर डिप्टी कमिशनर पुलिस इन्वेस्टीगेशन जसकिरनजीत सिंह तेजा पीपीएस की निगरानी में सीआईए स्टाफ 1 जालंधर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 17/03/2022 को कुख्यात अपराधी अजय पाल सिंह (निहंग) पुत्र इंदरजीत सिंह वासी मकान नंबर WT/15 उत्तम सिंह नगर बस्ती शेख को गिरफ्तार कर लिया।
इस बारे और जानकारी देते हुए जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्टल 32 बोर और चार जिंदा राउंड बरामद हुए हैं जिस पर थाना डिवीजन नंबर पांच जालंधर द्वारा तिथि 15/03/2022 को सचिन पुत्र राम वासी मकान नंबर WS-29 डकवईया मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर के बयानों पर मुकदमा नंबर-43 U/S 307,379-B,34 IPC 25,Arms ACT दर्ज किया गया ।
पकड़े गए दोषी अजय पाल सिंह (निहंग) की उम्र करीब 32 साल है जो सिर्फ दसवीं क्लास तक ही पड़ा है साल 2008-09 में ही दोषी गलत संगत में पड़ गया था दोषी कई बार कपूरथला और पटियाला जेल में जा चुका है अजय पाल सिंह(निहंग) को कल तिथि 18/03/2022 को अदालत में पेश कर के पुलिस रिमांड लिया जाएगा और गंभीरता से पूछताछ करके इसके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित