जालंधर ब्रीज: पंजाब के होशियारपुर जिले में गायों की संदिग्ध मौत मामले की भगवंत मान ने सख्त निंदा की और पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाने और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। समाज विरोधी ताकतों की पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश अब सफल नहीं होने वाली है। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में किसी भी धर्म की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हम पंजाब का माहौल नहीं बिगडऩे देंगे। राज्य की अमन-शांति और भाईचारा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जाएगी। इस मामले के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित