जालंधर ब्रीज: सिविल सर्जन,डॉ. गुरविंदर बीर कौर कपूरथला के मार्गदर्शन में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है. पोलियो की दवा पिलाने के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा से विभिन्न टीमों को रवाना किया गया
आज के पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न घरों का दौरा किया और 10709 परिवारों के 0 से 5 वर्ष के 2939 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
इस पल्स पोलियो अभियान के दौरान मोहल्ला ओंकार नगर में भी घर घर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई । इस टीम में आशा वर्कर अनुराधा के साथ रामगढ़िया कॉलेज की एनसीसी छात्राएं जिसमें ममता सिंह और रुचि कुमारी ने भी बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई और देश हित में सहयोग दिया।



More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित