जालंधर ब्रीज: जालंधर के सिविल सर्जन डॉ. रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के बारे में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन जालंधर के कार्यालय से रिक्शा जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डाॅ.वीरिंदर कौर थिंड, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार चोपड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश कुमार बाटला, जिला दंत स्वास्थ्य अधिकारी बलजीत रूबी, डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर तरसेम लाल, बी.ई.ई. राकेश सिंह, जिला बीसीसी समन्वयक नीरज शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ रणजीत सिंह ने बताया कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जालंधर जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के 217368 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जन जागरूकता रैली में पोलियो अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रिक्शा को रवाना किया गया है जो 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित