जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने पंजाब के मतदाताओं को प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद दिया। मान ने दावा किया कि पंजाब के लोगों ने इस बार बदलाव और राज्य में एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान किया है।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के ३ करोड़ लोगों को बधाई जिन्होंने ईमानदारी से अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन किया है। पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव इस बात का गवाह है कि पंजाबियों ने इस बार बदलाव के लिए अपने अधिकार का प्रयोग किया है। “मान ने प्रचार के दौरान अथक परिश्रम करने वाले आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी दिल से आभार व्यक्त किया।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया