जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब का दर्शन करने रोज लाखों की संख्या में पहुंचने वाले सिख संगतों के लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने ऐलान किया कि सरकार बनने पर गुरु की नगरी अमृतसर का नए सिरे से विकास कर उसे ‘वल्र्ड आइकन सिटी’ बनाएंगे।
बुधवार को मोहाली में आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिख श्रद्धालुओं के लिए यह घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग कई वर्षों से अमृतसर को वल्र्ड आइकन सिटी बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी की सरकार अमृतसर को वल्र्ड आइकन सिटी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगी और पंजाब के लोगों व श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी करेगी।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित