February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

चुनाव प्रचार के दौरान बाल मजदूरी पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला चुनाव अधिकारी

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों से बाल मजदूरी करवाने की सख्ती से रोक है और चुनाव प्रचार में यदि किसी उम्मीदवार या पार्टी ने बच्चों से काम करवाया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि बच्चों से प्रचार या प्रचार सामग्री की ढुलाई या चुनाव से जुड़े कार्यों में बाल मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को इस संबंधी नियमों का सख्ती से पालन  करने की हिदायत दी है।


Share news