जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार व मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की ओर से गांवों का दौरा लगातार किया जा रहा और गांव वासियों के साथ चुनावी बैठके कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेसी उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल ने गांव वजीदोवाल, बिशनपुर, फतेहगढ़, ढक्क पंड़ोरी, बलालों, पंडोरी सहित खलवाड़ा में चुनावी बैठके की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ किया हर वादा पूरा किया है।
इसलिए विरोधी पार्टियों की ओर से किए जा रहे गलत प्रचार से दूर रहें और 20 फरवरी के होने वाले चुनावों में लोगों पंजे का बटन दबाए और उन्हें फगवाड़ा विधानसभा सीट से कामयाब बनाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर फगवाड़ा के विकास में तेजी लाई जाएगी। धालीवाल ने कहा कि आप, बसपा और भाजपा सभी आपस में मिले हुए है और पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंजाब के हितों के लिए पहरा दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान, मजदूर सहित हर धर्म और जाति वर्ग की सांझी पार्टी है और सरकार बनने पर वह गांवों को जरूरत के हिसाब से ग्रांट जारी करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने गांव वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह विरोधी पार्टियों की ओर से कांग्रेस के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार में न आए।
विधायक धालीवाल ने कहा कि वह फगवाड़ा के गांवों के विकास के वचनबद्ध है। उन्होंने लोगों ने 20 फरवरी को कांग्रेस को वोटे देने के अपील कर तांकि पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बन सके। इस मौके पर ब्लाक समिति के चेयरमैन गुरदयाल सिंह, राम मूर्ति भानोकी, विक्की रानीपुर, अमरीक सिंह, प्रकाश राम बीए, गुरमीत सिंह मुल्तानी, ओम प्रकाश, अमरीक सिंह, रमन कुमार, अशोक कुमार, गौरव पंच, संदीप पंच, राकेश कुमार, सुरिंदर शिंदा, नीवन कुमार, बलराम कुमार, हरबलास, जगतराम, लाल गोपी,हंसराज, प्रिस, बलवीर कुमार, रोणकी राम, सतपाल भी उपस्थित थे।




More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह