????????????????????????????????????
जालंधर ब्रीज:मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 सम्बन्धी नामांकन पत्र तारीख 30 जनवरी, 2022 को नहीं दाखिल किए जा सकेंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2022 (मंगलवार) को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 01 फरवरी 2022 है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने बताया तारीख 30 जनवरी, 2022 को रविवार होने के कारण अवकाश है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किए जाएंगे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार