जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा से कांग्रेसी उम्मीदवार मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह सिंह धालीवाल का डोर टू डोर प्रचार जारी है। सोमवार को भी विधायक पुत्र हनी धालीवाल की ओर से फगवाड़ा के वार्ड नंबर 02 घर-घर जाकर बलविंदर सिंह धालीवाल के पक्ष में प्रचार किया गया। हनी धालीवाल ने लोगों को विधायक धालीवाल की ओर से फगवाड़ा के लोगों की बेहतरी के लिए किए गए कामों के बारे में जानकारी दी।
हनी धालीवाल पंजाब की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया और प्रचार के पंफलेट भी बांटे। हनी धालीवाल ने कहा कि उनके पिता विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल में फगवाड़ा की नुहार बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
वहीं हनी धालीवाल ने 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में वार्ड वासियों को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। हनी धालीवाल ने कहा कि 2022 में पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और फगवाड़ा विकास इसी तरह से जारी रहें। इस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर, गुलशन चाहल, राजन ढिल्लन, विशाल भोगल, जतिंदर, सोनू, अंकुश धीमान, काका यूएसए, आश सुधीर, उदय खुल्लर, इशान कुमरा,नीतिश शर्मा, हप्पी ढींगरा भी उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित