जालंधर ब्रीज: बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ईडी की छापेमारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी संबंधियों के घरों से मुख्यमंत्री चन्नी के सरंक्षण में रेत माफिया संचालित होने का भंडाफोड़ किया है। इस रेड ने मुख्यमंत्री चन्नी के आम आदमी होने की झूठी छवि का भी पर्दाफाश कर दिया है।
अश्वनी शर्मा ने भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि उनके भतीजे के पास से दस करोड़ की बेहिसाबी राशि, रोलेक्स घड़ियां और 21 लाख का सोना बरामद हुआ है। रेत माफिया के कार्टेल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री का नियंत्रण है। शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों को राज्य के हितों की रक्षा करनी चाहिए वही मुख्यमंत्री चन्नी राज्य की संपदा को अपने संबंधियों के माध्यम से लूट रहे है। रेत राज्य का संसाधन है। कांग्रेस द्वारा सरासर लूट और डकैती ने इस राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री चन्नी अपनी पार्टी के लोगों के कुकृत्यों को बयानों के पीछे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, कि दलित होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार का कोई धर्म नहीं होता और भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का पालन करती है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों (ED) को इस घोटाले की मूल जड़ों तक पहुंचना चाहिए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सभी नैतिक अधिकार खो दिए हैं और पंजाब के मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया