जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआइ) ने आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब में दो डिप्टी कमिशनरों-कम -जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओज़) और आठ सीनियर पुलिस कप्तानों (एसएसपीज) के तबादले किये हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने गिरीश दियालन को डी.सी.-कम-डी.ई.ओ फिरोजपुर नियुक्त किया है, जबकि विनीत कुमार बठिंडा के नये डी.सी.-कम-डी.ई.ओ. होंगे।
इसी तरह निर्वाचन आयोग ने हरजीत सिंह को एसएसपी एस.ए.एस नगर, ध्रुमन. एच निम्बले को एस.एस.पी होषियारपुर, पाटिल केतन बालीराम को एसएसपी लुधियाना ग्रामीण, दीपक हिलोरी को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण, गुलनीत सिंह खुराना को एसएसपी तरन तारन, अमनीत कौंडल को एसएसपी बठिंडा, सन्दीप कुमार मलिक को एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब और सरताज सिंह चाहल को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब नियुक्त किया गया है।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार