जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा से कांग्रेसी उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल के हक में मंगलवार को युवा कांग्रेस के नेताओं व वर्करों की ओर से डूर टू डोर प्रचार किया गया। विधायक पुत्र हनी धालीवाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 15 में घर-घर जाकर फगवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया।
इस दौरान उन्होंने ने पार्टी की नीतियों और पंजाब की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया और प्रचार के पंफलेट भी बांटे। हनी धालीवाल ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जानकार करवाते हुए पंजाब की जनता को दूसरी पार्टियों के मकड़ जाल को तोड़ने की अपील की। हनी धालीवाल ने कहा कि उनके पिता विधायक धालीवाल ने सिर्फ अढ़ाई साल के कार्याकाल में फगवाड़ा की नुहार बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और फगवाड़ा का विकास मुंह बोलती तस्वीर है।
हनी धालीवाल ने कहा कि लोग इस बार फगवाड़ा से कांग्रेसी उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल को वोट देें, ताकि फगवाड़ा के विकास में ओर भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में विकास कामों की आंधी चलाई जाएगी ताकि सूबे के लोग आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकें। इस मौके पर गुरजीत पाल वालिया व आशु मारकंडा, परमजीत कौर वालिया, राहुल वालिया, अंकुश प्रभाकर, उदय खुल्लर, नवनीत पाल वालिया भी उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित