June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा से कांग्रेस पार्टी ने घोषित किया उम्मीदार

Share news

जालंधर ब्रीज: कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (सेवामुक्त आईएएस) पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में फगवाड़ा विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को जैसे ही पार्टी हाईकमान की ओर से विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की टिकट की घोषिणा की गई तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं विधायक के आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शाम तक भारी संख्या में शहर वासी उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचते रहे।

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है। वह उसके लिए पार्टी के आभारी है। विधायक ने कहा कि फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी फगवाड़ा सीट से बड़े मार्जिंन से जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह फगवाड़ा सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी की झोली में डालेंगे।

विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब के विकास, उन्नति व प्रगति के लिए काम करने वाली पार्टी है और बीते पांच वर्षों में भी कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई अहम फैसले किए है। विधायक धालीवाल ने कहा कि 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुमत से हासिल करेगी और पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी।


Share news